फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों का अवकाश: अक्तूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें अगले महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Tue, 22 Sep 2026 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

October 2026 Bank Holidays: अक्तूबर 2026 में गांधी जयंती समेत कई तरह की छुट्टियां हैं जिनकी वजह से अलग-अलग शहरों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। आप यहां अक्तूबर महीने में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अक्तूबर में कब-कब बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Amar Ujala AI
Ocotober Bank Holidays: अक्तूबर का महीना त्योहारों से भरा रहने वाला है। इस दौरान कई राज्यों में बैंक शाखाएं अलग-अलग तारीखों पर बंद भी रहेंगी। ऐसे में अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों की लिस्ट पहले देख लेना फायदेमंद रहेगा।

अक्तूबर 2026 में कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी। जबकि, कई छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में ही रहेंगी। इसलिए आप यहां जान सकते हैं अगले महीने यानी अक्तूबर महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे और कब-कब खुलेंगे। आप आगे अक्तूबर की बैंकों की छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अक्तूबर में कब-कब बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Adobe Stock
कब-कब कहां बैंक बंद रहेंगे?

2 अक्तूबर 2026 को शुक्रवार के दिन महात्मा गांधी जयंती है
इस दिन देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी

10 अक्तूबर को महीने का दूसरा शनिवार है
इसलिए इस दिन देश भर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन

3 of 6
अक्तूबर में कब-कब बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Adobe Stock
  • 11 अक्तूबर को रविवार होने के कारण देश भर के बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 17 अक्तूबर को कुछ राज्यों में महा सप्तमी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे
  • 18 अक्तूबर को रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे

4 of 6
अक्तूबर में कब-कब बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Adobe Stock
  • 19 अक्तूबर को महा अष्टमी/महा नवमी के कारण कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 20 अक्तूबर को विजयादशमी है जिसके कारण गंगटोक और इंफाल को छोड़कर बाकी सभी जगह बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 21 अक्तूबर को भी कुछ राज्यों में विजयादशमी/दुर्गा पूजा से जुड़ी छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

5 of 6
अक्तूबर में कब-कब बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Adobe Stock
24 अक्तूबर को महीने का चौथा शनिवार है
इसलिए इस दिन देश भर के बैंकों का अवकाश रहेगाा

25 अक्तूबर को रविवार होने से बैंक शाखाएं बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्तूबर में कब-कब बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Adobe Stock
  • 26 अक्तूबर को कुछ राज्यों में लक्ष्मी पूजा/अधिग्रहण दिवस/महर्षि वाल्मीकि जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे
  • 29 अक्तूबर को करवा चौथ की वजह से शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस है, इसलिए अहमदाबाद में बैक बंद रहेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें