भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए समय-समय पर नए बदलाव लाता रहता है। इसी कड़ी में एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों और एजेंट के लिए एक खास सुविधा लेकर आया है। इसके तहत पॉलिसीधारक और एजेंट घर बैठे क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। ये क्रेडिट कार्ड आपको एलआईसी की तरफ से ही दिया जाएगा। ऐसे में अगर आपने एलआईसी की किसी भी पॉलिसी में निवेश किया है, तो आप घर बैठे ही क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए आईडीबीआई बैंक के साथ करार किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस कार्ड के कई फायदे हैं। अगर आप इस कार्ड के जरिए एलआईसी का प्रीमियम भरते हैं, तो आपको दोगुना रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलेगा। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर इस कार्ड से तेल भराते हैं, तो आपको फ्यूल सरचार्ज दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी एलआईसी क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले जानने की जरूरत है कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या है। चलिए जानते हैं...