Chhath Puja Train Ticket Waiting List: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग अपने घर जाने की तैयारी करते हैं, लेकिन इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण कंफर्म टिकट पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। बहुत से यात्री सीट न मिलने पर निराश हो जाते हैं और अपना घर जाना कैंसिल करने के बारे में सोचने लगते हैं।
मगर आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि थोड़ी सी समझदारी और सही योजना बनाकर आप आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। विकल्प के तौर पर रेलवे के कुछ खास नियम और यात्रा के अन्य साधन आपकी राह आसान कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि कंफर्म टिकट न मिलने पर आपको कौन से विकल्प अपनाने चाहिए।