फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ में घर जाने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म ट्रेन टिकट? यहां जानें आसानी से घर पहुंचने के अन्य विकल्प

Mon, 09 Nov 2026 02:26 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • How To Travel Home on Chhath: सीधे अपने शहर की ट्रेन में सीट न मिलने पर नजदीकी बड़े रेलवे जंक्शन तक का टिकट बुक करें।
  • कनेक्टिंग ट्रेनों का विकल्प चुनें, जैसे दिल्ली से कानपुर और फिर कानपुर से आगे की ट्रेन पकड़ें। आइए इसके बारे में अच्छे से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
छठ पूजा ट्रेन टिकट वेटिंग - फोटो : AI
Chhath Puja Train Ticket Waiting List: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग अपने घर जाने की तैयारी करते हैं, लेकिन इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण कंफर्म टिकट पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। बहुत से यात्री सीट न मिलने पर निराश हो जाते हैं और अपना घर जाना कैंसिल करने के बारे में सोचने लगते हैं। 

मगर आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि थोड़ी सी समझदारी और सही योजना बनाकर आप आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। विकल्प के तौर पर रेलवे के कुछ खास नियम और यात्रा के अन्य साधन आपकी राह आसान कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि कंफर्म टिकट न मिलने पर आपको कौन से विकल्प अपनाने चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नजदीकी जंक्शन का चयन करें? - फोटो : Adobe Stock
नजदीकी जंक्शन का चयन करें?
  • सीधे अपने होमटाउन जाने वाली ट्रेनों की जगह किसी बड़े या नजदीकी रेलवे जंक्शन तक की टिकट देखें।
  • मुख्य स्टेशन तक आसानी से कंफर्म सीट मिल जाती है और वहां पहुंचने के बाद आप आसानी से लोकल ट्रेन, बस या अन्य स्थानीय साधनों की मदद से अपने घर तक की बची हुई यात्रा पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कनेक्टिंग ट्रेन कैसे मददगार है? - फोटो : Adobe Stock
कनेक्टिंग ट्रेन कैसे मददगार है?
  • एक ही ट्रेन के बजाय अलग-अलग ट्रेनें बदलकर यात्रा करना कंफर्म सीट पाने का बेहद असरदार तरीका है।
  • उदाहरण के लिए, नई दिल्ली से गोरखपुर जाने के लिए आप पहले दिल्ली से कानपुर की ट्रेन लें, जहां आसानी से सीटें मिल जाती हैं। इसके बाद आप कानपुर से आसानी से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ सकते हैं।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
कनेक्टिंग ट्रेन से लग सकता है अधिक समय
  • ट्रेनें बदलकर या बस से सफर करने में आपको थोड़ा अधिक समय जरूर लग सकता है, लेकिन इस तरीके से आपकी यात्रा आसान और आरामदायक हो जाती है।
  • बिना सीट के भीड़ में धक्के खाने से बेहतर है कि आप कुछ घंटे ज्यादा देकर आराम से और सुरक्षित तरीके से अपने परिवार के बीच घर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
क्या बस से जाना आसान है?
  • अगर ट्रेनों में बिल्कुल भी जगह नहीं मिल पा रही है, तो आप सरकारी या प्राइवेट बसों का विकल्प चुन सकते हैं।
  • छठ पूजा के दौरान राज्य परिवहन निगम कई रूटों पर विशेष बसें चलाते हैं।
  • इसके अलावा प्राइवेट ट्रैवल एजेंसियों की सीधी बस सेवाएं भी आपको समय पर घर पहुंचाने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें