फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fraud News: व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर ठगों ने कैसे लगाया लाखों का चूना? आपको इससे क्या सीखना चाहिए?

Sun, 19 Jul 2026 06:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Whatsapp Stock Trading Scam: हर दूसरे दिन नोएडा में साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले सुनने को मिलते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अधिकतर मामलों के फ्रॉड का तरीका एक जैसा ही होता है, जिसमें कोई अनजान व्यक्ति संपर्क करके अधिक फायदे का लालच देकर ठगता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस घटना से आप क्या सीख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नोएडा साइबर फ्रॉड न्यूज - फोटो : AI
Fake Investment Advisor Loot: आजकल घर बैठे मोबाइल से शेयर बाजार में निवेश करना बेहद आसान हो गया है, लेकिन इसी सुविधा का फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां साइबर जालसाजों ने दो लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर और शेयर बाजार से मोटी कमाई का लालच देकर करीब 54 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया। 

ठगों ने खुद को बड़ा निवेश सलाहकार बताकर पीड़ितों का भरोसा जीता और फिर उन्हें एक नकली मोबाइल एप डाउनलोड कराकर जाल में फंसा लिया। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह पूरी घटना क्या थी और एक आम इंसान को सुरक्षित रहने के लिए इससे क्या बड़ी सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
नोएडा के दो लोग ऐसे जाल में फंसे - फोटो : Adobe Stock
नोएडा के दो लोग ऐसे जाल में फंसे
नोएडा के एक निजी कंपनी कर्मचारी को जुलाई 2025 में व्हाट्सएप पर 'निवेश विशेषज्ञों' के मैसेज आए। उन्हें अधिक मुनाफे का दावा करके एक फर्जी एप डाउनलोड कराया गया और शुरुआत में थोड़ा रिटर्न वापस देकर भरोसा जीता गया, जिसके बाद उन्होंने 33 लाख रुपये गंवा दिए। इसी तरह, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक महिला को भी फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर एप के जरिए 21 लाख रुपये की चपत लगाई गई।
विज्ञापन

3 of 5
पैसे निकालने के नाम पर ब्लैकमेलिंग और धमकी - फोटो : AI
पैसे निकालने के नाम पर ब्लैकमेलिंग और धमकी
जब दोनों पीड़ितों ने अपनी मूल रकम और उस पर दिखे मुनाफे को वापस निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने अपना असली रंग दिखा दिया। धोखेबाजों ने पीड़ितों से टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर और पैसों की मांग शुरू कर दी। जब पीड़ितों ने और पैसे देने से मना किया, तो उनका निवेश खाता फ्रीज करने की धमकी दी गई और अंत में ठगों ने सभी संपर्क बंद कर दिए।

4 of 5
पैसे निकालने के नाम पर ब्लैकमेलिंग और धमकी - फोटो : AdobeStock
इस बड़ी घटना से आपको क्या सीख लेनी चाहिए
इस साइबर अपराध से हर आम इंसान को यह सबसे बड़ी सीख मिलती है कि व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर आने वाले किसी भी अनजान 'मुफ्त निवेश टिप्स' वाले ग्रुप पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। शेयर बाजार में कमाई का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको बहुत कम समय में पैसा दोगुना करने या बिना जोखिम के भारी मुनाफे का लालच दे रहा है, तो समझ जाएं कि वह 100% एक फ्रॉड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतर्क रहने और सुरक्षित निवेश के सरकारी नियम - फोटो : AdobeStock
सतर्क रहने और सुरक्षित निवेश के सरकारी नियम
किसी भी एप में पैसा लगाने से पहले हमेशा यह जांचें कि वह वित्तीय संस्थान सेबी (SEBI - भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) द्वारा मान्यता प्राप्त है या नहीं। हमेशा आधिकारिक और रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि अगर आपके साथ कभी भी ऐसी कोई धोखाधड़ी होती है, तो बिना डरे तुरंत सरकारी राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (cybercrime.gov.in) या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें