फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Rules: रात 10 बजे के बाद ट्रेन में कौन-कौन से नियम बदल जाते हैं? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Fri, 07 Aug 2026 09:00 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Night Train Travel Rules Guide: रात 10 बजे के बाद ट्रेन के कुछ नियमों बदल जाते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कुछ नियम तो इतने अच्छे हैं, जिसकी मदद से यात्री आराम से यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रात 10 बजे के बाद ट्रेन के नियम - फोटो : AI
Indian Railways Regulations After 10 pm: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को अक्सर रात के समय यात्रा के दौरान कई तरह की परेशानियों और नियमों की जानकारी न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि रात 10 बजने के बाद ट्रेन के अंदर कौन-से नियम लागू होते हैं और यात्रियों की सुविधा व शांति के लिए रेलवे ने क्या व्यवस्थाएं बनाई हैं।

रेलवे बोर्ड के इन खास नियमों की जानकारी होने से आपका सफर बेहद सुरक्षित और आरामदायक बन जाता है। आइए बहुत ही सरल और आसान भाषा में जानते हैं कि रात 10 बजे के बाद ट्रेन में कौन-से नियम बदल जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रात 10 बजे के बाद ट्रेन की बत्तियां बंद करने का नियम - फोटो : Adobe Stock
रात 10 बजे के बाद ट्रेन की बत्तियां बंद करने का नियम
  • रेलवे नियमों के तहत रात 10 बजे के बाद ट्रेन की मुख्य और तेज बत्तियां बुझा दी जाती हैं।
  • यह नियम यात्रियों को बिना किसी खलल के शांतिपूर्ण नींद और आराम सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
ऊपर की बर्थ वाले यात्री के लिए समय सीमा - फोटो : Adobe Stock
ऊपर की बर्थ वाले यात्री के लिए समय सीमा
  • अगर आपकी टिकट मिडिल बर्थ पर है, तो आप रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ही अपनी सीट को खोलकर सो सकते हैं।
  • इस तय समय के बाद आपको सीट वापस नीचे करनी होती है ताकि लोअर बर्थ वाला यात्री आराम से बैठ सके।

4 of 5
लाउडस्पीकर, तेज आवाज और संगीत पर सख्त पाबंदी - फोटो : Adobe Stock
लाउडस्पीकर, तेज आवाज और संगीत पर सख्त पाबंदी
  • रात 10 बजे के बाद ट्रेन के डिब्बे में मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनना, वीडियो देखना या जोर-जोर से बातें करना पूरी तरह प्रतिबंधित होता है।
  • साथी यात्रियों की नींद में खलल डालने पर रेलवे स्टाफ या टीटीई द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीटीई द्वारा रात में टिकट चेकिंग पर रोक - फोटो : Adobe Stock
टीटीई द्वारा रात में टिकट चेकिंग पर रोक
  • आमतौर पर रात 10 बजे के बाद कोई भी टीटीई आपकी सीट पर आकर टिकट या आईडी कार्ड दिखाने के लिए नहीं कह सकता है।
  • यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि सोते हुए यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें