साल 2026 की शुरुआत होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आपके घर में छोटी बिटिया है तो इस नए साल के शुभ अवसर पर आप उसके नाम पर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। बिटिया की पढ़ाई और शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए समय रहते निवेश करना जरूरी होता है। ऐसा करने से भविष्य में बेटी की शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए पैसों की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप महज 5 हजार रुपये निवेश करके कुछ वर्षों में करीब 50 लाख तक का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो अगर यह निवेश किसी अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए किया जाए और औसतन 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिले, तो लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का फायदे से आप अच्छा खासा फंड जुटा सकते हैं। यह निवेश आपकी बिटिया के सुनहरे भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम करता है।