New Year 2025: नए साल के इस खास अवसर पर हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पति और पत्नी दोनों लोग निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। अटल पेंशन योजना भारत सरकार की एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित राशि हर महीने मिलती रहेगी।
देश में भारत सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में अपना खाता खुलवाकर निवेश कर रहे हैं। इसमें निवेश करने के बाद आपको गारंटीड पेंशन मिलेगी। इसकी गारंटी खुद सरकार दे रही है। इस स्कीम में आप अपने निवेश के आधार पर 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -