फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल पर IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज, मात्र 1930 रुपये में करा रहा तिरुपति बालाजी के दर्शन

Wed, 27 Dec 2023 02:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
New Year 2024 IRCTC Tirupati Balaji Tour Package: नए साल को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि नए साल के अवसर पर हम कहीं घूमने की योजना बनाते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने की सोच रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी नए साल के अवसर पर आपको तिरुपति बालाजी घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। तिरुपति बालाजी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। यहां पर स्थित वेंकेटेश्वर मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर को तिरुमाला पर्वत पर बनाया गया है। हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां भगवान का दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में नए साल के मौके पर आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package 2022 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BENGALURU TIRUPATI BALAJI DARSHAN है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 1 रातों और 2 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 2 जनवरी, 2024 को बैंगलुरु से हो रही है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा बस से कराई जाएगी। इसमें आपको Multi Axle AC Bus से सफर करने का मौका मिलेगा। 

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको गाइड की भी सुविधा मिल रही है। इसके अलावा आपको दर्शन टिकट भी दिए जाएंगे। इसके लिए आपको अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : पिक्साबे
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको तिरुमाला और तिरुपति घुमाया जाएगा। पैकेज के अंतर्गत आपके रुकने के लिए होटल की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं बात अगर किराये की करें, तो आईआरसीटीसी के तिरुपति बालाजी टूर पैकेज का किराया 1930 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें