फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल पर बिटिया को दें यह खास तोहफा, भविष्य हो जाएगा सुरक्षित

Wed, 27 Dec 2023 10:42 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
New Year 2024 Best Investment Schemes For Girl Child - फोटो : Istock
New Year 2024 Investment For Girl child: कुछ दिनों के बाद नए साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी। अगर आपके घर में छोटी बेटी है और आप उसके भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में नए साल के अवसर पर उसको खास तोहफा दे सकते हैं। यह तोहफा आपकी बेटी का भविष्य सुरक्षित करने का काम करेगा। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नए साल की शुरुआत में अपनी बिटिया के नाम निवेश शुरू कर सकते हैं। बेटियों के लिए ये स्कीम्स काफी शानदार हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिल रहे हैं। इसके अलावा यहां से आपको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। आज हम आपको जिन स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। उनमें सुकन्या समृद्धि योजना, म्यूचुअल फंड और पीपीएफ हैं। देश में ये योजनाएं काफी लोकप्रिय हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
New Year 2024 Best Investment Schemes For Girl Child - फोटो : iStock

सुकन्या समृद्धि योजना

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह एक शानदार स्कीम है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.0 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम को खासतौर पर बेटियों के लिए शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
New Year 2024 Best Investment Schemes For Girl Child - फोटो : i stock
सुकन्या समृद्धि योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। बेटी की 18 वर्ष की आयु के बाद उसकी शिक्षा के लिए सुकन्या समृद्धि योजना से 50 प्रतिशत राशि को निकाला जा सकता है। 

4 of 5
New Year 2024 Best Investment Schemes For Girl Child - फोटो : PIXABAY

पीपीएफ

आप अपनी बिटिया के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीपीएफ में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की गई राशि 15 सालों में मैच्योर हो जाती है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। 

Investment: मात्र 2 हजार रुपये की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, कुछ सालों में इकट्ठे हो सकते हैं 38 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New Year 2024 Best Investment Schemes For Girl Child - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड 

बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए अगर आप अच्छे-खासे पैसा इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। यहां से आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है। निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन है। यहां निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें