PPF Investment: नए साल को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नए साल के अवसर पर निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। आज हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इसमें अपने पैसों को निवेश करते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। इस स्कीम में वर्तमान समय में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पीपीएफ में आपके द्वारा निवेश की गई राशि 15 सालों में मैच्योर हो जाती है। हालांकि, इस स्कीम में आप 15 सालों के बाद अपनी निवेश अवधि को 5-5 सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा पीपीएफ स्कीम में आपको कई दूसरे फायदे भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
PPF Investment
- फोटो : Istock
आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में सालाना आधार पर न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर आप भी इस स्कीम में दस हजार रुपये का निवेश करके 32.54 लाख रुपये इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आइए समझते निवेश के इस गणित के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
3 of 5
PPF Investment
- फोटो : istock
इसके लिए आपको नए साल के अवसर पर सबसे पहले अपना पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खुलवाना है। पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के बाद आपको उसमें हर महीने दस हजार रुपये की बचत करके सालाना 1,20,000 रुपये का निवेश करना है।
वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें, तो मैच्योरिटी के समय आपको कुल 32,54,567 रुपये मिलेंगे। निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 18,00,000 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे।
वहीं आपके निवेश पर कुल 14,54,567 रुपये की ब्याज मिलेगी। ये पैसे आपके भविष्य को तो सुरक्षित करने का काम करेंगे। इसके अलावा आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को भी इन पैसों की सहायता से पूरा कर सकेंगे। ऐसे में नए साल के अवसर पर आप पीपीएफ स्कीम में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।