फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022 Banking Tips: आप भी कर सकते हैं फिंगरप्रिंट पासवर्ड का इस्तेमाल, जानें क्या हैं इसके फायदे

Fri, 31 Dec 2021 06:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
न्यू ईयर 2022 बैंकिंग टिप्स - फोटो : iStock
डिजिटलीकरण के साथ साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ा है, जिसकी वजह से आए दिन कई लोग ऑनलइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में कई यूजर्स अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का उपयोग करते हैं, ताकि वो अपनी जरुरी डिटेल्स को दूसरों से बचा सकें। मगर आज के समय कई हैकर्स ऐसे हैं, जो आपके पासवर्ड को बहुत ही आसानी से चुरा कर आपके फोन को हैक कर सकते हैं। इसके अलावा इतने सारे पासवर्ड होने की वजह से लोग उन्हें याद भी नहीं रख पाते हैं। इसलिए आज के समय में लोग फिंगरप्रिंट पासवर्ड का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। इससे उनको काफी आसानी होती है। इसी वजह से कई बैंक अपने ग्राहकों को फिंगरप्रिंट पासवर्ड का विकल्प सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए दे रहे हैं। इससे ग्राहक अपने ऑनलाइन बैंकिंग के काम आसानी से बायोमेट्रिक साइन से कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको फिंगरप्रिंट पासवर्ड के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
न्यू ईयर 2022 बैंकिंग टिप्स - फोटो : pixabay

पासवर्ड याद रखने से आजादी

अगर आप फिंगरप्रिंट पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कई पासवर्ड को याद रखने की जरूरत नहीं होती है। साथ ही आप बहुत ही आसानी से आपने फिंगरप्रिंट से ही अपने सारे काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
न्यू ईयर 2022 बैंकिंग टिप्स - फोटो : iStock

उपयोग करने में सुविधा

फिंगरप्रिंट पासवर्ड को रखने से आपको बैकिंग से जुड़े कामों को उपयोग करने में सुविधा मिलती है। इससे आपका काम काफी आसान और सुविधाजनक हो जाता है। 

4 of 5
न्यू ईयर 2022 बैंकिंग टिप्स - फोटो : iStock

समय की बचत

बैंकिंग से जुड़ी गतिविधियों में फिंगरप्रिंट पासवर्ड रखने से आपके समय की काफी बचत होती है। इससे आपके काम काफी जल्दी हो जाते हैं। इसके अलावा आपको बार बार पासवर्ड याद रखने की झंझट से भी आजादी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यू ईयर 2022 बैंकिंग टिप्स - फोटो : iStock

सुरक्षित रहता है बैंकिंग का काम

फिंगरप्रिंट पासवर्ड रखने से आपका बैंकिंग से जुड़ा काम सुरक्षित रहता है। बिना आपके फिंगरप्रिंट के कोई दूसरा व्यक्ति आपके बैकिंग से जुड़ी डिटेल्स को एक्सेस नहीं कर सकता है। ऐसे में आपका बैंक अकाउंट सिक्योर रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें