फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अक्तूबर से नए नियम: आज से हो रहे ये जरूरी बदलाव, जान लें क्या बदल रहा और क्या नहीं

Thu, 01 Oct 2026 06:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Rules From 1st October: आज यानी 1 अक्तूबर 2026 से कई नए नियम लागू हो रहे हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन-कौन से बदलाव आज से हो रहे हैं। LPG सब्सिडी, FD और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 9
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
1st October New Rules: जब भी नए महीने की शुरुआत होती है, तो नए महीने के कैलेंडर के साथ ही कई जरूरी बदलाव भी नजर आते हैं। समय-समय पर सरकार या संबंधित विभाग द्वारा कई जरूरी बदलाव किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- इस महीने बैंकों का अवकाश: अक्तूबर में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

इसी क्रम में आज यानी 1 अक्तूबर 2026 से कई जरूरी बदलाव होने जा रहे हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप भी इन बदलावों के बारे में जानें। ताकि, आपको बाद में दिक्कत न हो। तो चलिए जानते हैं आज यानी 1 अक्तूबर 2026 से क्या-क्या बदलाव लागू हो रहे हैं। आप इस बारे में आगे जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock
1 अक्तूबर से क्या-क्या बदल रहा है?

गैस सब्सिडी के नियम
  • 1 अक्तूबर 2026 यानी आज से LPG सब्सिडी से जुड़े नियम में बदलाव हो गया है
  • अब सब्सिडी का लाभ लेने वाले ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी BAA महत्वपूर्ण हो गया है
  • जिन LPG ग्राहकों ने अभी तक अपना BAA पूरा नहीं कराया है, उन्हें यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी
  • हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ऑथेंटिकेशन नहीं कराने पर गैस सिलिंडर की सप्लाई रोक दी जाएगी
विज्ञापन

3 of 9
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं? - फोटो : AI Generated
  • बिना BAA के भी ग्राहक LPG सिलिंडर ले सकेंगे
  • फर्क इतना होगा कि ऐसे ग्राहकों को सिलिंडर की खरीद मौजूदा बाजार कीमत पर करनी पड़ सकती है और उन्हें मिलने वाली LPG सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा
  • सरकार के मुताबिक, BAA के जरिए यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि सब्सिडी का लाभ सही और पात्र परिवारों तक पहुंचे
  • इसके अलावा घरेलू LPG के गलत इस्तेमाल को रोकना भी इसका एक उद्देश्य है

4 of 9
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock
FD से जुड़े नियमों में बदलाव
  • फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD से जुड़े नियमों में भी 1 अक्तूबर 2026 से बदलाव लागू हो रहे हैं
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने बल्क डिपॉजिट की सीमा में बदलाव किया है
  • अब 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की FD को बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में रखा जाएगा। इससे पहले यह सीमा 2 करोड़ रुपये थी
  • वहीं,, डिपॉजिट पर बैंक अपनी जरूरत के अनुसार अलग ब्याज दर तय कर सकते हैं
  • इसके साथ ही FD की ब्याज दरों को लेकर भी नया नियम लागू किया गया है
विज्ञापन

5 of 9
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • बैंकों को प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10 बजे तक अपनी लागू ब्याज दरें वेबसाइट पर अपडेट करनी होंगी
  • इसके लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है यानी नई दरें सुबह 10:10 बजे तक वेबसाइट पर दिखाई जानी जरूरी हैं
  • इसके अलावा, एक ही तारीख पर समान राशि और समान अवधि के लिए खोली गई FD पर बैंक की सभी शाखाओं में एक जैसी ब्याज दर लागू होगी
  • इससे ग्राहकों के लिए दरों में पारदर्शिता बढ़ाने और शाखाओं के बीच अंतर कम करने में मदद मिलेगी
विज्ञापन

6 of 9
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के नियम बदले
  • जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन से जुड़े संशोधित नियम भी आज यानी 1 अक्तूबर 2026 से लागू हो रहे हैं
  • नए प्रावधानों के तहत देरी से जन्म या मृत्यु का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा सख्त होगी
  • अगर जन्म या मृत्यु के पंजीकरण में दो साल से ज्यादा की देरी हो जाती है, तो रजिस्ट्रेशन के लिए प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश जरूरी होगा
विज्ञापन

7 of 9
1 अक्तूबर से क्या नियम लागू हो रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से गजट अधिसूचना के जरिए इसकी जानकारी दी गई है
  • संशोधन कानून संसद के दोनों सदनों से पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद कानून का रूप ले चुका है। अब इसके प्रावधान 1 अक्तूबर 2026 से लागू हो गए हैं

8 of 9
15 अक्तूबर से यूपीआई पर चार्ज लगेगा। - फोटो : Adobe Stock
यूपीआई पर चार्ज लगेगा
  • NPCI की तरफ से 2000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर MDR यानी मर्चेट डिस्काउंट रेट लगाया जाएगा
  • चार्ज उन ट्रांजैक्शन पर लगेगा जो पर्सन टू मर्चेंट होंगी यानी कोई व्यक्ति दुकानदार को पेमेंट कर रहा है
  • वहीं, सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि 2000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शन पर लगने वाला ये अतिरिक्त शुल्क ग्राहकों को नहीं देना होगा
  • ये नियम 15 अक्तूबर से लागू होगा यानी 15 अक्तूबर से यूपीआई पर चार्ज लगेगा  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन

9 of 9
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर महंगा हुआ। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़े
  • आज कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है
  • कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम 70 रुपये से अधिक बढ़ाए हैं
  • जान लें महंगे हुए 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की नई कीमतें अलग-अलग शहरों में टैक्स के मुताबिक भिन्न रहती हैं
  • इसलिए आज हुई कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी नई दरें अलग-अलग होंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें