फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पहले से बने पीयूसी सर्टिफिकेट पर लागू होंगे नए नियम? यहां समझें पूरा गणित

Fri, 20 Nov 2026 08:18 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • New PUC Certificate Rules: पहले से बने पीयूसी सर्टिफिकेट पहली बार रिन्यू कराने पर ही नए नियम के दायरे में आएंगे।
  • बीएस-वन, टू और थ्री गाड़ियों की वैधता तीन महीने तथा बीएस-फोर की छह महीने होगी।
विज्ञापन
1 of 5
पीयूसी सर्टिफिकेट - फोटो : AI
PUC Certificate Rules 2026: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने प्रदूषण नियंत्रण यानी पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता के नए नियम जारी किए हैं। इस नए नियम में BS-1 से BS-4 तक की PUC सर्टिफिकेट की वैधता को घटा दिया गया है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या पहले से बने पीयूसी सर्टिफिकेट पर भी यह नियम तुरंत लागू होंगे? बता दें कि नियमों के मुताबिक पहले से मौजूदा प्रमाण पत्र अपनी छपी हुई तारीख तक ही मान्य रहेंगे। जब वाहन मालिक पहली बार पुराना सर्टिफिकेट रिन्यू कराएंगे, तभी नई वैधता लागू होगी।

इसको सरल तरीके से समझें तो जिनका PUC पहले से बना हुआ है और वो अगले साल तक वैलिड है तो उन्हें अब अलगे साल ही रिन्यू कराने की जरूरत होगी। नए नियम के और बड़ा बदलाव हुआ है कि अगर एक्सपायरी से दस दिन पहले रिन्यू कराते हैं, तो नई अवधि पुरानी एक्सपायरी तारीख से गिनी जाएगी। बाद में रिन्यू कराने पर रिन्यूअल की तारीख से लागू होगी। इससे वाहन चालकों को तुरंत परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए अब इसमें नए नियम से जुड़ी कुछ जरूरी बातें समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PUC सेंटर - फोटो : AI जनरेटेड
नए नियमों में क्या बदला?
  • नए नियमों के तहत BS-I, BS-II और BS-III कैटेगरी के पुराने वाहनों का पीयूसीसी सर्टिफिकेट अब केवल 3 महीने के लिए वैध रहेगा।
  • यह नियम निजी और कमर्शियल दोनों तरह की गाड़ियों पर लागू होगा।
विज्ञापन

3 of 5
BS-IV और BS-VI के लिए अलग-अलग नियम - फोटो : AI जनरेटेड
BS-IV और BS-VI के लिए अलग-अलग नियम
  • BS-IV श्रेणी के सभी वाहनों के लिए यह सर्टिफिकेट 6 महीने तक मान्य रहेगा। 
  • इसके अलावा, कम प्रदूषण करने वाली नई BS-VI गाड़ियों के मालिकों को बड़ी राहत दी गई है।
  • अगर आपकी BS-VI गाड़ी निजी (प्राइवेट) है, तो उसका सर्टिफिकेट पूरे 3 साल तक चलेगा, जबकि कमर्शियल वाहनों के लिए यह 2 साल तक वैध रहेगा।

4 of 5
रिन्यूअल कराने का सही तरीका क्या? - फोटो : Adobe Stock
रिन्यूअल कराने का सही तरीका क्या?
  • मौजूदा सर्टिफिकेट खत्म होने से पहले जांच केंद्र पर जाएं।
  • एक्सपायरी से दस दिन पहले रिन्यू कराने पर पुरानी तारीख से गणना होगी। देरी करने पर नई तारीख से लागू होगा।
  • अधिकृत केंद्र पर ही जांच कराएं और गाड़ी के कागज साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम लोगों को क्या फायदा होगा? - फोटो : Adobe Stock
आम लोगों को क्या फायदा होगा?
  • नई बीएस-सिक्स कार और बाइक चालकों को बार-बार जांच केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसा दोनों बचेंगे।
  • पुरानी और ज्यादा धुआं देने वाली गाड़ियों की नियमित जांच से प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी। यह बदलाव आम लोगों के लिए काफी आसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें