Check Mobile Connections: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल सिम कार्ड हमारी पहचान और बैंकिंग सेवाओं से सीधे जुड़े हुए हैं। कई बार साइबर ठग आम लोगों के आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्रों का गलत इस्तेमाल करके चुपचाप फर्जी सिम कार्ड खरीद लेते हैं। इसका सबसे बड़ा खतरा यह है कि अगर उस फर्जी नंबर से कोई अपराध या धोखाधड़ी होती है, तो पुलिस सबसे पहले आपको ही पकड़ेगी।
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने आम नागरिकों को इस मुसीबत से बचाने के लिए एक बेहद आसान और मुफ्त ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से आप घर बैठे यह पता लगा सकते हैं कि आपकी आईडी पर कुल कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं। आइए इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।