फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Insurance Policy: सरकार लाने जा रही नया इंश्योरेंस बिल, सस्ती पॉलिसी, ज्यादा कवरेज के साथ मिलेंगे ये फायदे

Tue, 16 Dec 2025 07:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार देश के इंश्योरेंस सेक्टर में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव का सीधा फायदा देश में करोड़ों लोगों को मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
Sabka Bima Sabki Raksha New Insurance Bill - फोटो : Freepik
भारत सरकार देश के इंश्योरेंस सेक्टर में एक बड़ा रिफॉर्म करने की तैयारी में है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने इंश्योरेंस एक्ट में कई बड़े बदलाव करके सबका बीमा सबकी सुरक्षा विधेयक को मंजूरी दी है। इस बिल में 100 साल पुराने बीमा कानूनों में कई बड़े बदलाव किए जाने की बात की गई है। जल्द ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस संशोधन विधेयक को सदन में पेश कर सकती हैं।

बिल में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत बढ़ाने की बात भी कही गई है। बिल पास होने के बाद विदेशी कंपनियां भी देश के इंश्योरेंस सेक्टर में 100 फीसदी निवेश कर सकेंगी। इससे कंपटीशन बढ़ेगा और ग्राहकों को बेहतर बीमा सेवाएं मिलेंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sabka Bima Sabki Raksha New Insurance Bill - फोटो : Adobestock

सस्ती और बेहतर पॉलिसी 

इस इंश्योरेंस बिल के कानून बनने के बाद FDI की सीमा बढ़कर 100 प्रतिशत हो जाएगी। इससे देश में वैश्विक इंश्योरेंस कंपनियों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे इंश्योरेंस मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिसके चलते प्रीमियम कंपटीटिव रूप से सस्ते हो सकते हैं। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा, उन्हें कम प्रीमियम पर बेहतर पॉलिसी मिलेगी। 

(VB-G RAM G): मनरेगा को खत्म कर सरकार ला रही विकसित भारत-जी राम जी योजना, जानिए स्कीम से जुड़ी प्रमुख बातें
विज्ञापन

3 of 5
Sabka Bima Sabki Raksha New Insurance Bill - फोटो : Adobe Stock

बेहतर और ग्लोबल स्टैंडर्ड के इंश्योरेंस प्लान 

दुनिया की बड़ी इंश्योरेंस कंपनियां जब भारतीय बाजार में उतरेंगी तो वे अपने साथ ग्लोबल स्टैंडर्ड के नए प्लान लेकर आएंगी। इनमें साइबर इंश्योरेंस, पेट इंश्योरेंस, टेलर मेड माइक्रो इंश्योरेंस पॉलिसी जैसे उत्पाद भी होंगे। नए प्लान के आने से लोगों को नए तरह के जोखिमों से सुरक्षा मिलेगी। 

Air Purifier: खरीदने जा रहे हैं एयर प्यूरीफायर, तो जान लें ये बातें नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना

4 of 5
Sabka Bima Sabki Raksha New Insurance Bill - फोटो : Adobe Stock

जल्दी होगा सेटेलमेंट 

इंश्योरेंस कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने से सस्ता प्रीमियम देने के साथ साथ बेहतर सर्विस देने पर भी फोकश होगा। इससे क्लेम फाइल करना आसान होगा, क्लेम की जांच और प्रोसेसिंग जल्दी होगी। 

LPG Gas Cylinder: गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sabka Bima Sabki Raksha New Insurance Bill - फोटो : Adobe Stock

एलआईसी और IRDAI

नया बिल एलआईसी को आजादी देने की बात करता है। एलआईसी भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। सरकार की ज्यादा हिस्सेदारी होने की वजह से एलआईसी के ज्यादातर फैसलों में सरकार का दखल होता है। इस बिल में कहा गया है कि एलआईसी को खुद से अपने फैसले लेने की आजादी देने की बात कही गई है। इसके अलावा बिल में IRDAI (इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को ज्यादा ताकत देनी की बात भी कही गई है।

IRCTC: आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने की वजह से ट्रेन टिकट नहीं कर पा रहे बुक? इस आसान तरीके से करें रिसेट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें