भारत सरकार देश के इंश्योरेंस सेक्टर में एक बड़ा रिफॉर्म करने की तैयारी में है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने इंश्योरेंस एक्ट में कई बड़े बदलाव करके सबका बीमा सबकी सुरक्षा विधेयक को मंजूरी दी है। इस बिल में 100 साल पुराने बीमा कानूनों में कई बड़े बदलाव किए जाने की बात की गई है। जल्द ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस संशोधन विधेयक को सदन में पेश कर सकती हैं।
बिल में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत बढ़ाने की बात भी कही गई है। बिल पास होने के बाद विदेशी कंपनियां भी देश के इंश्योरेंस सेक्टर में 100 फीसदी निवेश कर सकेंगी। इससे कंपटीशन बढ़ेगा और ग्राहकों को बेहतर बीमा सेवाएं मिलेंगी।