New Gst Rates: जीएसटी की दरों को लेकर काफी समय से चल रहा था कि जीएसटी के स्लैब में बदलाव किए जा सकते हैं। वहीं, जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद जीएसटी के स्लैब में बदलाव का फैसला लिया गया। इसके बाद सरकार द्वारा नई जीएसटी दरों को बता दिया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि किन स्लैब में बदलाव किया गया है।
ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस जीएसटी स्लैब के बदलाव से आपकी जेब पर क्या असर पड़ने वाला है यानी कौन सी वे चीजें हैं जो सस्ती होंगी। जान लें कि 12 फीसदी और 28 फीसदी वाले कर ढांचों को खत्म कर दिया गया है, वहीं 5, 18 के पिछले स्लैब्स को बरकरार रखा गया है। जबकि, 40 फीसदी का एक नया टैक्स ढांचा बनाया गया है। तो चलिए जानते हैं कौन सी चीजें आपके लिए सस्ती होने जा रही हैं और कौन सी महंगी...