फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST में बदलाव: क्या हुआ सस्ता-क्या महंगा और कब से लागू होंगी नई जीएसटी की दरें? हर एक सवाल का जवाब यहां जानें

Thu, 04 Sep 2025 09:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Gst Rates Kab Se Lagu Honge: जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद जीएसटी के स्लैब में बदलाव का फैसला लिया। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कौन सी चीजों पर जीएसटी घटा है।
विज्ञापन
1 of 9
GST की नई दरों में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
New Gst Rates: जीएसटी की दरों को लेकर काफी समय से चल रहा था कि जीएसटी के स्लैब में बदलाव किए जा सकते हैं। वहीं, जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद जीएसटी के स्लैब में बदलाव का फैसला लिया गया। इसके बाद सरकार द्वारा नई जीएसटी दरों को बता दिया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि किन स्लैब में बदलाव किया गया है।

ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस जीएसटी स्लैब के बदलाव से आपकी जेब पर क्या असर पड़ने वाला है यानी कौन सी वे चीजें हैं जो सस्ती होंगी। जान लें कि 12 फीसदी और 28 फीसदी वाले कर ढांचों को खत्म कर दिया गया है, वहीं 5, 18 के पिछले स्लैब्स को बरकरार रखा गया है। जबकि, 40 फीसदी का एक नया टैक्स ढांचा बनाया गया है। तो चलिए जानते हैं कौन सी चीजें आपके लिए सस्ती होने जा रही हैं और कौन सी महंगी...
विज्ञापन

2 of 9
GST की नई दरों में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? - फोटो : Adobe Stock
इन चीजों पर घटाया गया जीएसटी

रोजमर्रा के सामान:-
  • साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट - पहले 18%  जीएसटी लगता था, पर अब 5% लगेगा
  • घी, मक्खन - पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब 5%
  • नूडल्स और नमकीन - पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब 5%
  • बर्तन - पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब 5%
  • बच्चों की बोतलें, नैपकिन और डायपर - पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब 5%
  • सिलाई मशीन - पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब 5%
विज्ञापन

3 of 9
GST की नई दरों में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? - फोटो : Adobe Stock
कृषि से जुडे सामान:-
  • ट्रैक्टर टायर पहले 18% जीएसटी लगता था, पर अब 5% लगेगा
  • ट्रैक्टर पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब 5% लगेगा
  • सिंचाई की मशीन पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब 5%
  • कृषि मशीनरी पहले 12%  जीएसटी लगता था, पर अब 5%

4 of 9
GST की नई दरों में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? - फोटो : Adobe stock photos
हेल्थ सेक्टर से जुड़े सामान:-
  • हेल्थ इंश्योरेंस पहले 18% जीएसटी लगता था, पर अब 0% लगेगा
  • थर्मामीटर पहले 18% जीएसटी लगता था, पर अब 5%
  • ऑक्सीजन पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब 5%
  • डायग्नॉस्टिक किट पहल 12% जीएसटी लगता था, पर अब 5%
विज्ञापन

5 of 9
GST की नई दरों में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? - फोटो : Adobe Stock
ऑटो-मोबाइल सेक्टर:-
  • छोटी कारें पहले 28% जीएसटी लगता था, पर अब 18% लगेगा
  • मोटरसाइकिलों पर पहले 28% जीएसटी लगता था, पर अब 18%
विज्ञापन

6 of 9
GST की नई दरों में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? - फोटो : Adobe Stock
शिक्षा क्षेत्र का भी जान लीजिए:-
  • मैप, चार्ट, ग्लोब पहल 12% जीएसटी लगता था, पर अब 0% लगेगा
  • पेंसिल, क्रेयॉन पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब 0%
  • एक्सरसाइज बुक पहले 5% जीएसटी लगता था, पर अब 0%
विज्ञापन

7 of 9
GST की नई दरों में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? - फोटो : Adobe Stock
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का भी जान लें:-
  • एयर कंडीशनर पहले 28% जीएसटी लगता था, पर अब 18% लगेगा
  • टीवी (32 इंच से बड़ा) पहले 28% जीएसटी लगता था, पर अब 18%
  • वॉशिंग मशीन पहले 28% जीएसटी लगता था, पर अब 18%

8 of 9
GST की नई दरों में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? - फोटो : Freepik.com
इन चीजों पर लगेगा 40 फीसदी जीएसटी:-
  • 350 सीसी से अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिल
  • पान मसाला, तंबाकू, गुटखा, बीड़ी आदि
  • चीनी या मीठा पदार्थ मिलाए हुए वातित जल
  • सुगंधित पेय पदार्थ और कैफीनयुक्त पेय पदार्थ
  • पेट्रोल के लिए 1200 सीसी और डीजल के लिए 1500 सीसी से बड़ी सभी कारें
  • निजी उपयोग के लिए विमान, हेलीकॉप्टर, मनोरंजन या खेल के लिए नौकाएं और अन्य जहाज
विज्ञापन

9 of 9
GST की नई दरों में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? - फोटो : Adobe Stock
कब से लागू होंगी नई दरें?
  • जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद जीएसटी के स्लैब में बदलाव का फैसला लिया। वहीं, ये नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें