How To Save Money On New Car: नई कार खरीदना अधिकतर लोगों के जीवन का सपना होता है। अक्सर लोग कई वर्षों के सेविंग के बाद कार खरीदने की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में अपना इतना कीमती पैसा सही जगह लगे इसका खास ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोग बिना पता किए शोरूम जाकर सेल्समैन की बातों में आ जाते हैं और ऐसी गाड़ी घर ले आते हैं जिसकी उन्हें जरूरत ही नहीं थी या जिसका खर्च उनके बजट से बाहर होता है।
आज के दौर में बाजार में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल-डीजल के इतने विकल्प मौजूद हैं कि सही चुनाव करना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। एक स्मार्ट खरीदार वही है जो शोरूम जाने से पहले अपनी जरूरतों, बजट और गाड़ी की लंबी अवधि की लागत का पूरा हिसाब-किताब कर ले। अगर आप भी अपनी सपनों की कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, जो आपके लाखों रुपये की बचत भी कराएंगी। आइए इन जरूरी बातों को 10 प्वाइंट्स में समझते हैं।