Aadhaar Photo Change Process And Fees: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा आपके आधार कार्ड बनाए जाते हैं। आधार कार्ड में कई तरह की जानकारियां होती हैं जिसमें डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती हैं।
नाम, आधार नंबर से लेकर जन्मतिथि और एड्रेस जैसी जानकारियां आधार कार्ड में होती हैं। साथ ही आधार में फोटो भी होती है जिसे लेकर शायद आपको कभी न कभी तो किसी न किसी ने ये जरूर बोला होगा कि ये काफी पुरानी हो गई है? आधार की फोटो मिलान न खाने के कारण आपके कई काम भी अटक सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो अपने आधार की फोटो को बदलवा सकते हैं। चलिए आधार की फोटो को बदलवाने का तरीका जानते हैं...