New Aadhaar Card Design: केंद्र सरकार के आदेश पर यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड का नया डिजाइन बनाया है, जिसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा। ये डिजाइन कैसा होगा, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
New Aadhaar Card Features: भारत में आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं बल्कि हर नागरिक की पहचान, पारदर्शिता और डिजिटल सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, मोबाइल सिम लेने से लेकर स्कूल-कॉलेज में दाखिले तक, लगभग हर महत्वपूर्ण काम में इसकी जरूरत पड़ती है।
देश की बड़ी आबादी इस दस्तावेज के माध्यम से सरकारी और निजी सेवाओं से जुड़ी हुई है। डिजिटल इंडिया की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच आधार ने आम लोगों के जीवन को आसान बनाया है और पहचान की प्रक्रिया को सरल किया है। यही कारण है कि आधार से जुड़ा कोई भी बदलाव करोड़ों लोगों को प्रभावित करता है।
हाल ही में आधार कार्ड से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जो सभी कार्डधारकों के लिए जानना जरूरी हो गया है। दरअसल, अब UIDAI ने आधार कार्ड के नए डिजाइन को तैयार किया है। नए स्वरूप में कार्ड को अधिक सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जाएगा। इसमें क्या बदलाव होंगे और ये कैसा दिखेगा, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
2 of 5
अब ऐसा दिखेगा नया आधार कार्ड
- फोटो : Adobe stock
क्या बदलाव होने वाला है ?
UIDAI द्वारा तैयार किए जा रहे नए आधार कार्ड में सिर्फ आपकी फोटो और एक सुरक्षित QR कोड ही स्पष्ट रूप से दिखेगा।
कार्ड पर नाम, पता और आधार नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी सीधे प्रिंट नहीं होगी।
नया डिजाइन पारंपरिक कार्ड की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली माना जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
अब ऐसा दिखेगा नया आधार कार्ड
- फोटो : Adobe stock
बदलाव की ज़रूरत क्यों पड़ी ?
आधार कार्ड का पुराना डिजाइन अक्सर डेटा चोरी और गलत इस्तेमाल का कारण बन रहा था।
कई मामलों में कार्ड की फोटो कॉपी का दुरुपयोग होता था, जिससे पहचान धोखाधड़ी और साइबर अपराध के खतरे बढ़ रहे थे।
UIDAI यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आधार डेटा केवल अधिकृत एप्लीकेशन और वेरिफिकेशन सिस्टम के ज़रिए ही एक्सेस हो। इससे पहचान की सुरक्षा बढ़ेगी और डिजिटल पहचान प्रणाली मजबूत बनेगी।
4 of 5
अब ऐसा दिखेगा नया आधार कार्ड
- फोटो : Adobe stock
नया आधार कार्ड कैसे इस्तेमाल करेंगे
जब यह नया आधार डिज़ाइन लागू हो जाएगा, तो कार्ड धारक QR कोड को मौजूदा और नए आधार ऐप के ज़रिए स्कैन कर अपनी पहचान वेरिफाइ कर सकते हैं।
डिजिटल रूप से साझा करना आसान एवं सुरक्षित होगा और फिजिकल कार्ड की कॉपी दिखाने की ज़रूरत कम होगी।