फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar App: यूआईडीएआई का बड़ा कदम, लॉन्च हुआ सुपर सिक्योर आधार एप, जानिए इसके शानदार फीचर्स

Mon, 10 Nov 2025 02:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Aadhaar App UIDAI: इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने पर यूजर्स का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा। आप इस एप्लीकेशन को एंड्रॉयड और Ios दोनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar New App - फोटो : Adobestock
New Aadhaar App UIDAI: यूआईडीएआई ने अपना एक नया आधार एप लॉन्च किया है। यूआईडीएआई ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने पर यूजर्स का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा। आप इस एप्लीकेशन को एंड्रॉयड और Ios दोनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस एप का उद्देश्य लोगों को हर जगह आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी ले जाने की जरूरत को खत्म करना है। इस एप में आपको कई शानदार डाटा शेयरिंग और सिक्योरिटी फीचर्स भी मिल रहे हैं। आज हम आपको आधार कार्ड के इस नए एप के कुछ चुनिंदा फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar New App - फोटो : Adobestock

आधार की फिजिकल कॉपी रखने की जरूरत को करेगा खत्म 

इस एप के आने के बाद आपको अपने साथ आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी को रखने की जरूरत नहीं है। यह एप आपके आधार कार्ड के डिजिटल वर्जन को फोन में स्टोर करके रखता है। इसके अलावा यह क्यूआर कोड की मदद से तुरंत वेरिफिकेशन की सुविधा भी दे रहा है। 

Medicines: दवाओं को खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सेहत सुधरने की जगह हो सकती है खराब
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar New App - फोटो : Adobestock

फेस ऑथेंटिकेशन वेरिफिकेशन 

इस एप में आपको फेस ऑथेंटिकेशन वेरिफिकेशन की सुविधा भी मिल रही है। एप में फेस आईडी टेक्नोलॉजी मिलती है। इसकी मदद से आप फेस को स्कैन करके आधार वेरिफिकेशन कर सकते हैं। इस कारण ओटीपी या बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत नहीं होगी। 

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से क्या देश के सभी अस्पतालों में करा सकते हैं 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?

4 of 5
Aadhaar New App - फोटो : Adobestock

शेयरिंग को कंट्रोल

इस एप की मदद से आधारकार्ड धारक यह खुद से तय कर सकेंगे कि वह किस जानकारी को किस संस्था या व्यक्ति के साथ शेयर करना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर आप अपने नाम और फोटो किसी को शेयर कर सकते हैं लेकिन एड्रेस या दूसरी डिटेल्स को हाइड कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! जल्द जारी हो सकती है 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar New App - फोटो : FREEPIK

ऐसे करें डाउनलोड

आप आधार एप को गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करन के बाद जरूरी परमिशन देकर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से वेरिफाई करें। इसके बाद आपको सिक्योरिटी PIN सेट करना है। इसे सेट करने के बाद आप एप का उपयोग कर सकते हैं। 

AC Tips: क्या ठंड में आप भी ढक देते हैं एसी? जरूर जान लें ये बात वरना एसी हो सकता है खराब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें