New Aadhaar App Features: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत में लॉन्च हुए नए आधार एप ने डाउनलोड का नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक करीब 4 करोड़ लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। आपको बता दें कि पुराना 'mAadhaar' एप अब पूरी तरह बंद हो चुका है और उसकी जगह इस नए और हाईटेक एप ने ले ली है।
पुरानी एप के मुकाबले इसमें सुरक्षा के कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं, जो आपके संवेदनशील डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखते हैं। आइए इस लेख में इस एक कुछ जरूरी फीचर्स के बारे में जानते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है।