Atal Pension Yojana Pension Scheme: आप अगर किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। अलग-अलग योजनाओं के तहत अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं।
जैसे- अटल पेंशन योजना को ही ले लीजिए जिसके तहत लाभार्थियों को पेंशन देने का प्रावधान है। ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन दी जाती है। चलिए जानते हैं इस योजना के पेंशन का पूरा गणित...