आज के समय में हर किसी के पास मोबाइल फोन होता है, और कई लोगों के पास तो दो या इससे ज्यादा मोबाइल भी होते हैं। दरअसल, मोबाइल आज की जरूरत भी बन चुका है। लगभग सभी काम एक क्लिक में इससे हो जाते हैं और लोगों को कहीं जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। मतलब घर बैठे ही बैंक से जुड़े काम हो, खाना ऑर्डर करना हो, बिजली या पानी का बिल भरना हो, किसी से बात करनी हो, सोशल मीडिया पर समय बिताना हो आदि। ये सभी काम आपके मोबाइल के जरिए हो जाते हैं। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि मोबाइल का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो आपकी ये गलतियां आपको जेल की हवा तक खिलवा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि एक मोबाइल यूजर के नाते आपको कौन सी गलतियां इसके इस्तेमाल के दौरान नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...