फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fridge: सर्दियों में कर रहे हैं फ्रिज का इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है खराब

Mon, 25 Nov 2024 02:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स के बारे में  बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान सर्दियों के सीजन में फ्रिज का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
Fridge - फोटो : Amar Ujala
हम में से अधिकतर लोग अपने घरों में फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। फ्रिज में हम लोग खाने पीने की चीजों को स्टोर करके रखते हैं। फ्रिज खाने-पीने की चीजों को फ्रेश रखने का काम करता है। हालांकि, फ्रिज का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं अगर आप इसका इस्तेमाल सर्दियों के सीजन में कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए वरना आपकी लापरवाही से फ्रिज खराब हो सकता है। सर्दियों के सीजन में गलत ढंग से उपयोग करने पर कई लोगों का फ्रिज खराब होता है।

इसका बुरा असर लोगों की जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स के बारे में  बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान सर्दियों के सीजन में फ्रिज का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में कमरे का तापमान काफी कम हो जाता है। ऐसे में अगर आप फ्रिज को दीवार से सटाकर रखते हैं तो उसकी ठंडक बाहर नहीं निकल पाती है। इस कारण कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे कंप्रेसर ओवरहीट हो सकता है, जिसकी वजह से फ्रिज के खराब होने की संभावना होती है।

IRCTC: नए साल पर बैंकॉक और पटाया घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन

3 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसे हीटर या अंगीठी जैसी गर्म जगह के पास न रखें। इससे आपका फ्रिज खराब हो सकता है। आपको फ्रिज को ठंडी या हवादार जगहों के पास ही रखना चाहिए। 

4 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
आपको एक नियमित समय अंतराल पर अपने फ्रिज की सफाई करते रहनी चाहिए। अगर आप नियमित समय अंतराल पर फ्रिज की सफाई नहीं करते हैं तो उसमें गंदगी जमा हो जाती है। गंदगी कंप्रेशर पर अतिरिक्त दबाव डालती है। इससे आपका फ्रिज खराब हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा फ्रिज का इस्तेमाल करते समय वोल्टेज स्टेबलाइजर का भी उपयोग करना चाहिए। कई बार बिजली के उतार-चढ़ाव से भी आपका फ्रिज खराब हो सकता है। 

Govt Scheme: इस सरकारी स्कीम में दस हजार रुपये करें निवेश, कुछ सालों में आपको मिल सकते हैं 82.46 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें