How To Keep House Cool Without AC: मई के महीने में नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और आसमान से बरसती आग के चपेट में पूरा उत्तर भारत भट्टी की तरह तप रहा है। ऐसी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से अपने घर को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती रहती है। आम इंसान अक्सर ताजी हवा के चक्कर में दोपहर में भी खिड़कियां खुली छोड़ देता है, जिससे बाहर की खौलती हवा कमरे को और गर्म कर देती है।
ऐसे में अगर आप घर को नौतपा के प्रकोप से बचाना चाहते हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। अगर आप सही समय पर खिड़की-दरवाजे बंद और चालू करने का नियम समझ लें, तो बिना एसी-कूलर के भी कमरे के तापमान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।