AC Water Use: इन दिनों गर्मी इतनी पड़ रही है कि बिना एसी के लोगों के बुरे हाल हैं। दिन तो दिन रात में भी पारा काफी बढ़ा हुआ है जिसके कारण लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि, एक बड़ा तबका अब भी कूलर का इस्तेमाल करता है।
यही नहीं, कई घरों में एसी भी और कूलर भी है। एसी के पाइप से पानी निकलता है जिसका लोग अपने-अपने तरीके से इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या एसी के पानी को कूलर में डाला जा सकता है? क्या एसी के पानी को कूलर में डालने से कमरा जल्दी ठंडा होता है? चलिए जानते हैं क्या ऐसा सच में होता है...