Namo Drone Didi Yojana: देश में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में महिलाओं के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम नमो ड्रोन दीदी योजना है। नमो ड्रोन दीदी योजना भारत सरकार का एक इनोवेटिव प्रयास है। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डेटा विश्लेषण, ड्रोन के रखरखाव से जुड़ा प्रशिक्षण देगी। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं की आमदनी में बढ़ोतरी करना चाहती है। इस योजना का उद्देश्य कृषि लागत में कमी करके उपज में बढ़ोतरी करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको नमो ड्रोन दीदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि कौन कौन-कौन सी महिलाएं इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं।