- कल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 16वीं किस्त जारी होगी। इस किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।
- इस मौके पर करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का लाभ मिलेगा और इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजे जाएंगे।
इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ:-
नंबर 1
- सबसे पहले उन किसानों की किस्त अटक सकती है, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। नियमों के तहत पहले ही बता दिया गया था कि योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
नंबर 2
- वो किसान भी 16वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। इस प्रक्रिया को सरकार की तरफ से अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन अगर आपने ये काम नहीं किया है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
नंबर 3
PM Kisan Nidhi Yojana: कल जारी होने वाली किस्त के लाभ से वो किसान भी वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो लोग योजना से जुड़े हैं, उन्हें ये लाभ करवाना अनिवार्य है।
PM kisan Yojana: ये हैं वो किसान जिन्हें कल मिल सकती है किस्त:-
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने ई-केवाईसी, भू-सत्यापन, आधार लिंकिंग जैसे काम करवा रखे हैं और आप योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
PM Kisan 16th Installment Date Time: ऐसे चेक कर पाएंगे किस्त:-
मैसेज द्वारा
- जिन किसानों को 16वीं किस्त के पैसे मिलेंगे, उनके रजिस्टर्ड (योजना में पंजीकृत मोबाइल नंबर) मोबाइल नंबर पर एक मैसेज जाएगा। ये मैसेज सरकार की तरफ से या बैंक की तरफ से हो सकता है। इस मैसेज में बताया होता है कि आपके खाते में पीएम किसान योजना के अंतर्गत दो हजार रुपये भेजे गए हैं।
पासबुक द्वारा
- अगर किसी कारण आपके पास 16वीं किस्त प्राप्त होने का मैसेज नहीं आया है, तो ऐसे में आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपनी पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं। यहां आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
एटीएम कार्ड से
- आपके पास अगर एटीएम कार्ड है, तो आप एटीएम कार्ड के जरिए भी चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं। आप नजदीकी एटीएम जाकर बैलेंस चेक करके या मिनी स्टेटमेंट निकालकर ये जान सकते हैं।
PM kisan Yojana: इतनी राशि मिलती है किस्त में
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है।
- PM Kisan 16th Installment Date Time: कल यानी 16वीं किस्त के रूप में लाभार्थियों को 2 हजार रुपये की किस्त मिलेगी। इस पैसे को डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का हल पाना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में आप इन नंबरों 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद किसानों की आर्थिक मदद करना है, ताकि उन्हें खेती करते समय किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
PM Kisan 16th Installment Date Time: इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
PM Kisan Nidhi Yojana: 16वीं किस्त खुद पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित किए जाएंगे।
PM kisan Yojana: संवाद भी करेंगे पीएम
- किस्त जारी करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी योजना के अंतर्गत जुड़े लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
PM Kisan 16th Installment Date Time: आपको किस्त मिलेगी या नहीं, ऐसे चेक कर सकते हैं लाभार्थी सूची में अपना नाम:-
स्टेप 1
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
- फिर यहां पर आपको 'बेनिफिशियरी लिस्ट' वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है
स्टेप 2
- इसके बाद आपको सामने खुजे पेज में अपना राज्य, जिले, ब्लॉक और गांव को चुनना है
- फिर आपको 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके सामने लाभार्थियों की सूची ओपन हो जाएगी
- जहां पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
PM Kisan Nidhi Yojana: क्या एक परिवार में पिता और पुत्र दोनों को मिलेगा लाभ?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत एक परिवार में केवल एक ही व्यक्ति को लाभ मिलता है। अगर आप सोच रहे हैं कि आपके परिवार में सभी सदस्यों या पिता-पुत्र, पति-पत्नी आदि को लाभ मिल सकता है, तो ऐसा नहीं है। सिर्फ परिवार के एक ही व्यक्ति को लाभ देने का प्रावधान है।
PM kisan Yojana: क्या किसानों को इस बार दो की जगह मिलेंगे तीन हजार रुपये?
- दरअसल, चर्चा इस बात की भी हो रही है क्या किसानों को इस बार 2 की जगह 3 हजार रुपये की किस्त मिल सकती है? तो इसका जवाब है नहीं, क्योंकि न तो इस बार बजट में ऐसी कोई घोषणा हुई और न ही सरकार की तरफ से अब तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है। ऐसे में इस बार लाभार्थियों को दो हजार रुपये ही मिलेंगे।
PM Kisan 16th Installment Date Time: इन बातों का ध्यान रखें किसान
- अगर आप अपात्र होने के बाद भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है
- ऐसे लोगों की पहचान कृषि विभाग की तरफ से की जा रही है, जो गलत तरीके से आवेदन कर रहे हैं या लाभ ले रहे हैं
- सरकार की तरफ से उन लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जो अपात्र होने के बाद भी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले रहे हैं
- वहीं, जरूरत पड़ने पर इन किसानों से रिकवरी भी की जा सकती है।
PM Kisan Nidhi Yojana: अपात्र लोग घर बैठे कर सकते हैं पैसे वापस
- अगर आप चाहते हैं कि सरकार आप पर शिकंजा न कसे, तो आपको फर्जी तरीके से लिया हुआ पैसा वापस लौटाना होगा। इसके लिए सरकार ने पीएम किसान पोर्टल पर ही सुविधा दी है। आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पैसा वापस कर सकते हैं।
PM kisan Yojana: कौन लोग नहीं ले सकते हैं लाभ:-
- जो लोग आयकर भरते हों
- जो किसान न हो
- अगर परिवार में पति-पत्नी दोनों साथ रह रहे हैं, तो वो लाभ नहीं ले सकते हैं आदि।
PM Kisan 16th Installment Date Time: किसान जरूर नोट कर लें ये हेल्पलाइन नंबर्स, ले सकते हैं उचित मदद
- अगर आपको कभी योजना से जुड़ी कोई दिक्कत होती है या कोई मदद चाहिए या किस्त के बारे में कुछ जानना है आदि। तो ऐसे में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके उचित मदद ले सकते हैं।
- आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं
- आप लैंडलाइन नंबर्स 011—23381092, 23382401 पर भी कॉल करके मदद ले सकते हैं
- आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं
- किसी भी तरह की मदद के लिए आप पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 पर भी कॉल कर सकते हैं
- आप हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 पर भी कॉल कर सकते हैं
- वहीं, आप योजना की आधिकारिक आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
PM Kisan 16th Installment Date Time: इन चीजों के लिए कर सकते हैं कॉल:-
- किस्त अटकने पर मदद ले सकते हैं
- आवेदन की स्थिति जान सकते हैं
- लाभार्थी सूची में नाम है या नहीं, ये जान सकते हैं
- योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी इन हेल्पलाइन नंबर्स के जरिए ले सकते हैं।
PM Kisan Nidhi Yojana: कल जारी होगी 16वीं किस्त
- कल का दिन किसानों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि कल यानी 28 फरवरी को पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 16वीं किस्त मिलने जा रही है
PM kisan Yojana: पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त
- कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे।
PM Kisan 16th Installment Date Time: पीएम मोदी जारी करेंगे 16वीं किस्त
- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 16वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे।
PM Kisan Nidhi Yojana: इतने किसानों को मिलेगी किस्त
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत आज यानी 28 फरवरी 2024 को 9 करोड़ किसानों को 16वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
PM Kisan 16th Installment Date Time: यवतमाल से जारी करेंगे किस्त
- महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे।
PM Kisan Nidhi Yojana: किसानों के साथ संवाद करेंगे पीएम
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 करोड़ लाभार्थियों को पीएम-किसान की 16वीं किस्त का हस्तांतरण और किसानों के साथ संवाद करेंगे।
PM kisan Yojana: पिछली बार इतने किसानों को मिली थी किस्त
- जहां इस बार 9 करोड़ लाभार्थियों को 16वीं किस्त मिलेगी, तो वहीं पिछली बार 8 करोड़ किसानों को 15वीं किस्त के पैसे मिले थे।
PM Kisan 16th Installment Date Time: इतने पैसे होंगे हस्तांतरित
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लगभग 18 हजार करोड़ रुपये पात्र किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे।
PM Kisan Nidhi Yojana: किसानों को जरूर जाननी चाहिए योजना से जुड़ी ये बातें
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए शुरू किया गया था
- इस योजना को 5 साल पूरे हो गए हैं
- पीएम किसान योजना को 24 फरवरी 2019 को शुरू किया गया था
- इस योजना का उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है
- योजना के अंतर्गत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को अब तक 2.80 लाख करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं
- अब तक पात्र किसानों को 15 किस्त मिल चुकी है और इस बार (28 फरवरी 2024) 16वीं किस्त जारी होगी।
PM kisan Yojana: जारी होगी 16वीं किस्त
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का हस्तांतरण महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से किया जाएगा।
PM Kisan 16th Installment Date Time: डीबीटी के माध्यम से पैसे होंगे हस्तांतरित
- आज जारी होने वाली 16वीं किस्त को किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया जाएगा।
PM Kisan Nidhi Yojana: किसान ऐसे चेक कर पाएंगे, किस्त मिली है या नहीं
पहला तरीका
- किस्त जारी होने के बाद अगर आपको जानना है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको एक मैसेज प्राप्त होगा। बैंक या सरकार की तरफ से ये मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आता है, जिसमें किस्त की जानकारी दी गई होती है।
दूसरा तरीका
- अगर किसी कारण आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त प्राप्त होने का मैसेज नहीं आया है, तो आप अपने नजदीकी एटीएम जाकर मिनी स्टेटमेंट के जरिए जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।
तीसरा तरीका
- अगर आपके बैंक खाते में एटीएम कार्ड नहीं बना है, तो आप अपनी पासबुक के जरिए भी जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं। इसके लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर आप पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं।
PM kisan Yojana: किस्त न आने पर क्या कर सकते हैं किसान?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत आज 16वीं किस्त जारी होने वाली है, लेकिन अगर किसी कारण आपके बैंक खाते में ये किस्त नहीं आती है, तो किसानों के पास एक विकल्प है, जहां से वे बात करके जान सकते हैं कि उनकी किस्त क्यों नहीं आई है और वो है हेल्पलाइन पर कॉल करके...
PM Kisan 16th Installment Date Time: इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल:-
- पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261
- लैंडलाइन नंबर 011-23381092
- लैंडलाइन नंबर 011-23382401 पर भी कॉल करके मदद ले सकते हैं
- हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल किया जा सकता है
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 पर भी कॉल कर सकते हैं
- आप हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 पर भी कॉल कर सकते हैं
PM Kisan Nidhi Yojana: ईमेल आईडी से भी किया जा सकता है संपर्क
- योजना से जुड़े किसान योजना की आधिकारिक आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। यहां से भी आपकी उचित मदद की जा सकती है।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से भेजती है।
PM kisan Yojana: न आए खाते में किस्त, तो ये हो सकते हैं कारण
नंबर 1
- जिन लोगों को 16वीं किस्त नहीं मिल पाएगी, उसके पीछे पहला कारण हो सकता है ई-केवाईसी का न होना। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना जरूरी है। ऐसे में अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
नंबर 2
- किस्त न आने का दूसरा कारण भू-सत्यापन का न करवाना हो सकता है। नियमों के तहत किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है।
नंबर 3
- जिन किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है, वो भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan 16th Installment Date Time: इतने बजे जारी होगी किस्त
- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4 बजे 16वीं किस्त जारी करेंगे, जिसका लाभ 9 करोड़ किसानों को मिलेगा।
PM Kisan Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचते हैं। इससे सरकार द्वारा भेज गए पूरे पैसे किसानों को मिल जाते हैं।
PM kisan Yojana: ऐसे कर सकते हैं चेक, आपको मिल सकती है किस्त या नहीं
स्टेप 1
- पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
- इसके बाद आपको 'बेनिफिशियरी लिस्ट' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
स्टेप 2
- फिर स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जिसमें राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव को चुनना है
- इसके बाद आपको 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करना है
- फिर आपके सामने लाभार्थियों की सूची आ जाएगी, जहां पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको किस्त मिलेगी या नहीं।
PM Kisan 16th Installment Date Time: पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल से आज यानी 28 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी करेंगे। किस्त जारी होने का समय 4 बजे है।
PM Kisan Nidhi Yojana: किस्त के पैसे को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
PM kisan Yojana: अब से कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी 16वीं किस्त जारी करेंगे। डीबीटी के जरिए ये पैसे हस्तांतरित होंगे।
PM Kisan 16th Installment Date Time: पीएम मोदी कुछ देर बाद लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजेंगे।
PM Kisan Yojana: बस कुछ मिनट बाद जारी हो जाएगी 16वीं किस्त।
PM kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किस्त जारी होने वाले कार्यक्रम में थोड़ी सी देरी हो रही है।
PM Kisan 16th Installment Date Time: पीएम नरेंद्र मोदी कुछ देर में किस्त के पैसे जारी करेंगे।
PM Kisan Nidhi Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे, बस थोड़ी देर में किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan 16th Installment Date Time: पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 16वीं किस्त। डीबीटी के माध्यम से करोड़ों किसानों के खाते में भेजे गए 21 हजार करोड़ रुपये।
करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ पाने के बाद काफी खुश हैं।
वे किसान जिनके खाते में अब तक किस्त के पैसे नहीं आए हैं। वे योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके ऊचित मदद ले सकते हैं।
योजना में जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी, भूलेखों का सत्यापन और स्कीम में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके खाते में 16वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं।
इन तरीकों से कर सकते हैं आपके खाते में 16वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं
- अगर आप लाभार्थी हैं, तो आप मैसेज के जरिए किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं। दरअसल, आपको सरकार की तरफ से और बैंक की तरफ से भी मैसेज मिलता है जिसमें किस्त के 2 हजार रुपये के ट्रांसफर होने जानकारी दी होती है।
- अगर किसी कारण आपके पास किस्त आने का मैसेज नहीं आया है, तो ऐसे में आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर चेक कर सकते हैं कि खाते में 16वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
- आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर पासबुक एंट्री करवाकर इस बारे में पता कर सकते हैं किस्त के पैसे खाते में ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।