Nail Cutter Knifes Uses: हम सभी अपने घरों में पर्सनल ग्रूमिंग और साफ-सफाई के लिए नेलकटर का इस्तेमाल रोजाना करते हैं। जब भी आप नेलकटर को ध्यान से देखते होंगे, तो आपको उसके मुख्य कटर के अलावा छोटे-छोटे दो अन्य ब्लेड या चाकू जैसे हिस्से भी दिखाई देते होंगे।
ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि ये सिर्फ दिखावे के लिए या डिजाइन का हिस्सा होते हैं, लेकिन असल जिंदगी में ये बहुत ही काम के और खास मकसद से बनाए जाते हैं। अगर आपको इनके सही इस्तेमाल के बारे में पता चल जाए, तो यह छोटा सा उपकरण आपके कई मुश्किल कामों को बेहद आसान बना सकता है।