Mutual Fund vs PPF vs Bank FD: देश में अधिकांश लोग अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, आज के समय आपके पास निवेश के कई विकल्प हैं। सरकार की छोटी बचत योजनाओं से लेकर, बैंक एफडी, म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट आदि कई जगह पर आप अपने पैसों का निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि इनमें से कई निवेश के क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन हैं, जहां पर आपको मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
हालांकि, देश में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो अपने बचत के पैसों को म्यूचुअल फंड, पीपीएफ या बैंक एफडी स्कीम में निवेश करती है। अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि म्यूचुअल फंड, पीपीएफ या बैंक एफडी में कहां निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।