Mutual Fund: बेटी के जन्म लेने के बाद उसका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हम सभी लोग बचत करने लगते हैं। गौर करने वाली बात है कि जानकारी के अभाव में हम बचत के इन पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हमें हमारे बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। अगर आपके घर में हाल ही में बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में आप उसके नाम पर म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। इस माध्यम से रिटर्न मिलने की संभावना अच्छी रहती है। देश में कई लोग म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने अच्छा रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित को जिसकी मदद से आप पांच हजार रुपये की बचत करके बेटी के लिए 38 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।