फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: इस स्कीम में करें 100 रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं 51.1 करोड़ का फंड

Wed, 18 May 2022 10:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP: आर्थिक रूप से स्वतंत्र और समृद्ध जीवन जीना हर कोई पसंद करता है। आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन में आप अपने हर सपनों को पूरा कर सकते हैं। आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ती है। वर्तमान दौर में जब मुद्रास्फीती काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अपने भविष्य को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। अगर आपका भविष्य आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। इस स्थिति में आप अपने सपनों की जिंदगी को जी सकेंगे। हालांकि, एक समृद्ध जीवन जीने के लिए पैसों का होना बहुत जरूरी है। पैसों को बहुत तरीकों से कमाया जा सकता है। हालांकि, एक अच्छा खासा फंड इकट्ठा करने के लिए निवेश सबसे बढ़िया विकल्प है। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप मात्र 100 रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय पूरे 51.1 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
51.1 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए आपको हर महीने 3 हजार रुपये का निवेश पूरे 40 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
विज्ञापन

3 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
यानी अगर आप हर दिन 100 रुपये का निवेश 40 सालों तक म्यूचुअल फंड एसआईपी में करते हैं और आपके इस निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप 40 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 51.1 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

4 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
हालांकि, आपके निवेश पर मिलने वाले रिटर्न की गारंटी नहीं है कि हर साल 20 प्रतिशत का रिटर्न ही आएगा। रिटर्न बाजार के व्यवहार के मुताबिक कम और ज्यादा आ सकता है। अगर परिस्थिति ठीक रहती है और बाजार भी आपके अनुकूल काम करता है, तो आप परिपक्वता के समय इतनी बड़ी राशि को इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
इन पैसों से आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र और समृद्ध जीवन को जी सकते हैं। इसके अलावा इन पैसों से आप अपने जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। इन पैसों के जरिए आप अपनी बच्चों की पढ़ाई लिखाई करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले आपको इस क्षेत्र के विषय में अच्छे से अध्ययन कर लेना चाहिए। इसके अलावा आप म्यूचुअल फंड एडवाइजर की सलाह पर भी किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें