Mutual Fund Investment: अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड स्कीम एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। निवेश के इस विकल्प में भले ही बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। हालांकि, इस क्षेत्र से लंबी समयावधि के लिए एक अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना अधिक रहती है। बीते सालों में यहां से निवेशकों को एफडी या छोटी बचत योजना की तुलना में काफी अच्छा रिटर्न मिला है। ऐसे में आप निवेश के इस क्षेत्र से अच्छा खासा पैसा इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश के उस गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप 2 हजार रुपये निवेश करके 45.6 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -