फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: दस हजार रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं 3.2 करोड़ का फंड, जानिए क्या है स्कीम

Sat, 30 Apr 2022 10:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mutual Fund SIP - फोटो : istock
Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आप एक अच्छे म्यूचुअल फंड का चुनाव कर सकते हैं। बीते सालों में म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। ऐसे में आप इस क्षेत्र में निवेश करके मैच्योरिटी के समय एक अच्छी खासी रकम को इकट्ठा कर सकते हैं। ये पैसे आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का काम करेंगे। भारत में बड़े पैमाने पर लोग किसी और जगह की बजाए म्यूचुअल फंड में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एसआईपी के उस गणित के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आप हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी के समय 3.2 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 6
mutual Fund SIP - फोटो : Istock
3.2 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए आपको एक अच्छे म्यूचुअल फंड एसआईपी में हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 20 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
विज्ञापन

3 of 6
mutual Fund SIP - फोटो : Istock
ऐसे में अगर आप हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करते हैं और आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप आसानी से मैच्योरिटी के समय 3.2 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

4 of 6
mutual Fund SIP - फोटो : Istock
इन 20 सालों के दौरान आपको अपनी तरफ से कुल 24 लाख रुपये का निवेश करना होगा। वहीं आप उस निवेश पर लगभग 2.9 करोड़ रुपये का वेल्थ गेन करेंगे। ऐसे में आपको एक शानदार रिटर्न म्यूचुअल एसआईपी में निवेश करने पर मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
mutual Fund SIP - फोटो : Istock
इन पैसों से आप भविष्य में आर्थिक रूप से समृद्ध जीवन जी सकेंगे। अपने रहने के लिए एक अच्छा घर खरीद सकेंगे। इसके अलावा इन पैसों के जरिए आप अपने कई अधूरे सपनों को भी पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mutual Fund SIP - फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के इस क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं, तो आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें