फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: 333 रुपये की बचत दिला सकती है आपको 1.1 करोड़ रुपये, जानिए क्या है स्कीम

Thu, 08 Jun 2023 10:26 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
money new - फोटो : istock
Mutual Fund SiP: अगर आप निवेश के जरिए अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने शानदार रिटर्न दिया है। गौरतलब बात है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। स्टॉक मार्केट में होने वाली उथल पुथल का सीधा असर निवेश के इस क्षेत्र पर पड़ता है। वहीं निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी शानदार होती है। ऐसे में आप म्यूचुअल फंड में निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। देश में कई लोग यहां पर निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में, जिसकी मदद से आप मात्र 333 रुपये की बचत करके पूरे 1.1 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे - 
विज्ञापन

2 of 5
money new - फोटो : istock
इसके लिए आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके हर दिन 333 रुपये की बचत करके उसमें हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
आपको 10 हजार रुपये का यह निवेश पूरे 21 सालों के लिए करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

Post Office Scheme: महिलाओं के लिए शानदार है डाकघर की यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
ऐसे में आप 21 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 1.1 करोड़ रुपये की राशि को इकट्ठा कर सकेंगे। निवेश के दौरान आपको कुल 25.2 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी है। वहीं आपके निवेश पर कुल 88.7 लाख रुपये का रिटर्न गेन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें