आज के समय महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। इस कारण शिक्षा भी काफी महंगी हो चुकी है। बीटेक, एमबीए, एमबीबीएस जैसी पढ़ाई करने के लिए आपके पास लाखों का बजट होना जरूरी है। वहीं आने वाले समय में इन कोर्सेस की फीस और भी ज्यादा बढ़ेगी। अगर आपका बच्चा छोटा है तो ऐसे में उसकी उच्च शिक्षा के लिए आपको अभी से पैसों की बचत करने की शुरुआत कर देनी चाहिए। हालांकि, बचत करना ही जरूरी नहीं है बल्कि उस बचत के पैसों को एक अच्छी जगह निवेश भी करना चाहिए ताकि उस पर अच्छा रिटर्न मिल सके। इसी सिलसिले में आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप कुछ सालों में लाखों का फंड जुटा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप 10 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में करीब 41.79 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।