Mutual Fund Investment For Child Education: बच्चों के एक बेहतर भविष्य की रूपरेखा तैयार करने में शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हालांकि, आज के दौर में शिक्षा काफी महंगी हो चुकी है। बीटेक, एमबीए आदि कई तरह के उच्च शिक्षा से जुड़े कोर्सेस में दाखिला लेने के लिए आपके पास लाखों रुपये का बजट होना जरूरी है। अगर आपका बच्चा अभी छोटा है और आप अभी से उसकी उच्च शिक्षा के लिए पैसे जुटा रहे हैं, तो आज हम आपको एक बेहद ही शानादर स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में करीब 22 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, लॉन्ग टर्म में यहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -