फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: भविष्य में इकट्ठा करना चाहते हैं 21 करोड़ का फंड, तो इस स्कीम में करें 1 हजार रुपये का निवेश

Mon, 11 Jul 2022 05:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
Mutual Fund SIP: अगर आप भविष्य में फाइनेंशियल फ्रीडम पाने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आपको स्मार्ट ढंग से निवेश करने की जरूरत है। आने वाले समय में महंगाई की रफ्तार आज के मुकाबले ज्यादा होने वाली है। ऐसे में आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने के लिए आपको आज से ही निवेश शुरू कर देना चाहिए। देश में कोरोना महामारी के बाद से लोग बड़े पैमाने पर क्रिप्टोकरेंसी, स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। हालांकि, इन क्षेत्रों में निवेश करने पर बाजार जोखिमों का काफी खतरा रहता है। वहीं यहां निवेश करने के बाद रिटर्न मिलने की काफी संभावना रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आप 1 हजार रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 21 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों के जरिए आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
इसके लिए आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें हर महीने 30 हजार रुपये का निवेश करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
यानी अगर आप रोजाना 1 हजार रुपये की बचत करते हैं और हर महीने के अंत में म्यूचुअल फंड एसआईपी में पूरे 30 सालों तक 30 हजार रुपये निवेश करते हैं। वहीं आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय पूरे 21 करोड़ रुपये का फंड जुटा सकते हैं।

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
इन पैसों से आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जी सकेंगे। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बेटा/बेटी की शादी या उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा इन पैसों के जरिए आप अपने भविष्य के जरूरी प्रयोजनों को भी पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें