फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: बच्चों की पढ़ाई की है चिंता, तो 100 रुपये की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिल सकते हैं 26.2 लाख

Fri, 20 Oct 2023 11:01 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
Investment Scheme: बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता हमें काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में कई अभिभावक अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। गौर करने वाली बात है कि ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों को एफडी या किसी छोटी बचत योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। निवेश के ये क्षेत्र बाजार जोखमों के अधीन नहीं आते हैं, लेकिन यहां से रिटर्न भी ज्यादा मात्रा में नहीं मिल पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास निवेश विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। यहां आपको म्युचुअल फंड में निवेश करना होगा। निवेश का यह क्षेत्र भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आता है, लेकिन यहां से रिटर्न मिलने की संभावना भी अधिक रहती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
अगर आपको म्यूचुअल फंड की बेहतर समझ नहीं है। ऐसे में आप बेहतर म्युचुअल फंड स्कीम का चुनाव करने के लिए किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जहां आप 100 रुपये की बचत करके 26.2 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्युचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। म्युचुअल फंड स्कीम का चुनाव करने के बाद आपको रोजाना 100 रुपये की बचत करके हर महीने तीन हजार रुपये का निवेश करना होगा।

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
यह निवेश आपको पूरे 20 सालों के लिए करना है। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर ऐसा होता है तो 20 सालों के बाद आप मैच्योरिटी के समय कुल 26.2 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। निवेश अवधि के दौरान आपको कल 7.2 लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं आपके इस निवेश पर 19 लाख रुपए की वेल्थ गेन होगी। इन पैसों से आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा दिलवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें