Mutual Fund SIP: अगर आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर जीना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में करोड़ों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड स्कीम निवेश भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो लॉन्ग टर्म में आप यहां इन्वेस्टमेंट करके अच्छे खासे पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इस कारण कई लोग यहां पर निवेश करना पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके 2.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।