फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: यहां 5 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में बन सकते हैं करोड़पति, समझिए क्या है निवेश का गणित

Thu, 29 May 2025 05:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको म्युचुअल फंड निवेश के विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 5 हजार रुपये निवेश करके एक करोड़ से अधिक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
वर्तमान समय में कमाई करके पैसों को बैंक में जमा रखना कोई समझदारी का काम नहीं है। आपको अपनी कमाई को सही जगह पर निवेश करना चाहिए ताकि आपको अच्छा रिटर्न मिल सके। आज के समय महंगाई की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और जीवन में कई तरह की अनिश्चितताएं आ रही हैं ऐसे में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए निवेश आज के दौर की एक बुनियादी जरूरत है। अगर आप सही जगह पर निवेश करते हैं तो आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। रिटायरमेंट के समय आप एक अच्छा-खासा फंड जुटा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको म्युचुअल फंड निवेश के विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 5 हजार रुपये निवेश करके एक करोड़ से अधिक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म में निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
अगर आप पहली बार म्युचुअल फंड स्कीम में निवेश करने जा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको सबसे पहले किसी विशेषज्ञ की मदद लेकर एक अच्छी म्युचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। म्युचुअल फंड स्कीम का चुनाव करने के बाद आपको उसमें SIP बनानी है।
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
SIP बनवाने के बाद उसमें हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश करना है। हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करने का सिलसिला आपको करीब 30 सालों तक जारी रखना है। यही नहीं आपको इस बात की उम्मीद भी रखनी होगी कि आप जो निवेश कर रहे हैं, उस पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

4 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
अगर आपकी इन्वेस्टमेंट पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न 30 सालों तक मिलता रहता है, तो इस स्थिति में मैच्योरिटी के समय करीब 1,76,49,569 रुपए इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी बेफिक्री से जी सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें