हम में से अधिकतर लोग रोजाना कहीं पर आने जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। बाइक सफर करने का काफी सुविधाजनक साधन है। इसकी मदद से हम कम समय में और सुविधाजनक ढंग से कहीं पर आ जा सकते हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि बाइक को चलाने पर ईंधन की काफी खपत होती है। कई मामलों में ईंधन की खपत का बड़ा कारण इंजन नहीं बल्कि बाइक के टायर हो सकते हैं। बाइक के टायरों में अगर एयर प्रेशर ठीक नहीं है, तो राइडिंग स्मूद नहीं होती है। इसके अलावा आपकी जेब पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो बाइक में अगर निर्धारित मानकों के आधार पर एयर प्रेशर होगा, तभी वह अच्छा माइलेज देगी। अगर बाइक के टायरों में हवा नहीं है, तो इससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से ईंधन की काफी खपत होती है।