बिटिया की शादी करना माता-पिता के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। यह आर्थिक दृष्टि से भी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। बिटिया की शादी में लाखों रुपये खर्च होते हैं। इस कारण कई माता पिता बेटी के जन्म के समय से ही शादी या पढ़ाई लिखाई को लेकर बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, बचत के साथ-साथ आपको अपनी बिटिया की शादी के लिए निवेश की रणनीति पहले से ही बना लेनी चाहिए।
इससे बिटिया की शादी के समय आपको किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 10_10_10 की निवेश रणनीति अपनाकर 20.65 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -