हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो बिना किसी आर्थिक चिंता के। हालांकि, आज के दौर में शादी जैसे बड़े खर्च के लिए पहले से तैयारी करना काफी जरूरी है। अगर आप पहले से इसकी तैयारी नहीं करते हैं, तो आपको शादी के समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में बताने जा रहे हैं। म्यूचुअल फंड में हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके आप अपनी बेटी की शादी के लिए लंबी समयावधि में अच्छे-खासे पैसे जोड़ सकते हैं। मान लीजिए आप म्यूचुअल फंड में एसआईपी SIP (Systematic Investment Plan) बनाकर हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करते हैं। अगर इस पर आपको हर साल औसतन 12 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है, तो 15 सालों में आप करीब 50,45,760 रुपये जुटा सकते हैं।