फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके बेटी की शादी के लिए इकट्ठा कर सकते हैं 50 लाख, जानिए स्कीम

Sun, 15 Jun 2025 07:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में बताने जा रहे हैं। म्यूचुअल फंड में हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके आप अपनी बेटी की शादी के लिए लंबी समयावधि में अच्छे-खासे पैसे जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment For Daughter Marriage - फोटो : AdobeStock
हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो बिना किसी आर्थिक चिंता के। हालांकि, आज के दौर में शादी जैसे बड़े खर्च के लिए पहले से तैयारी करना काफी जरूरी है। अगर आप पहले से इसकी तैयारी नहीं करते हैं, तो आपको शादी के समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में बताने जा रहे हैं। म्यूचुअल फंड में हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके आप अपनी बेटी की शादी के लिए लंबी समयावधि में अच्छे-खासे पैसे जोड़ सकते हैं। मान लीजिए आप म्यूचुअल फंड में एसआईपी SIP (Systematic Investment Plan) बनाकर हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करते हैं। अगर इस पर आपको हर साल औसतन 12 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है, तो 15 सालों में आप करीब 50,45,760 रुपये जुटा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment For Daughter Marriage - फोटो : AdobeStock
इस तरह आप छोटा छोटा निवेश करके अपनी बिटिया की शादी के समय एक बड़ी धनराशि जुटा सकते हैं। ये पैसे बिटिया की शादी के समय बहुत काम आ सकते हैं। इस कारण आपको अपनी बिटिया की शादी के समय किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment For Daughter Marriage - फोटो : AdobeStock
विशेषज्ञों की मानें तो म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है। म्यूचुअल फंड में SIP की खास बात यह है कि इसमें हर महीने एक तय रकम निवेश करना होता है। बाजार के उतार चढ़ाव का असर आपके निवेश पर पड़ता है। इसमें आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है।

4 of 5
Mutual Fund Investment For Daughter Marriage - फोटो : AdobeStock
आज के दौर में जब महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में बेटियों की शादी का खर्चा भी काफी ज्यादा हो गया है। इस कारण आपको इसकी पहले से आर्थिक योजना बनाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment For Daughter Marriage - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें