Investment Tips: अगर आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पैसे जुटाना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको निवेश की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके 47.6 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों की मदद से आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवा सकते हैं। ये पैसे आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने का काम करेंगे। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड स्कीम्स अच्छा रिटर्न देती हैं। अगर आपके घर में हाल ही में किसी बच्चे ने जन्म लिया है तो आप उसकी उच्छ शिक्षा के लिए अभी से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 47.6 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।