आज के समय कई लोग अपने बचत के पैसों को केवल बैंक एफडी या छोटी बचत योजनाओं में निवेश नहीं कर रहे हैं बल्कि अच्छा रिटर्न पाने के लिए ये लोग म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट में भी इन्वेस्ट कर रहे हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीते वर्षों में म्यूचुअल फंड की लोकप्रियता बढ़ी है और कई लोग निवेश के इस क्षेत्र में अपने बचत के पैसों को इन्वेस्ट कर रहे हैं। "म्यूचुअल फंड्स सही है" जैसे स्लोगन अब आम हो गए हैं, जो लोगों को इस क्षेत्र में निवेश करने को लेकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। हालांकि, म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। कई लोग बिना कुछ जांचे समझे निवेश के इस क्षेत्र में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर देते हैं, लेकिन उन्हें आगे चलकर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।